*शाहिद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर 12 को रहेगा भाजपा मंत्रियों का जमावड़ा*

बलिया। पुलिस की गोली से शहीद स्व. विनोद राय की 10वीं पुण्यतिथि व श्रद्धांजलि सभा 12 अगस्त को नरहीं में आयोजित की जाएगी। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सिविल लाईन कैम्प कार्यालय पर मीडिया वार्ता आयोजित की गई।

नरहीं कांड की 10वीं पुण्यतिथि पर होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 12 अगस्त 2016 का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक काला अध्याय है। सोहांव मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद राय, भाजपा कार्यकर्ता चंद्रमा यादव को न्याय दिलाने के लिए नरहीं थाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सपा सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार चरम पर था और 12 अगस्त को साजिश के तहत उन पर व कार्यकर्ताओं पर ह


मला कराया गया।

उपेंद्र तिवारी ने कहा कि थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अचानक लाइट बंद करके लाठीचार्ज किया और सैकड़ों राउंड गोलियां चलाईं, जिसकी तुलना जलियांवाला बाग कांड से की जा सकती है। इस अंधाधुंध गोलीबारी में विनोद राय शहीद हो गए थे, जबकि कई कार्यकर्ता गोलियों से घायल हुए थे।

पूर्व मंत्री ने बताया कि 12 अगस्त 2017 को केंद्रीय मंत्री द्वारा विनोद राय की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, तब से हर साल यह शहादत दिवस मनाया जाता है। इस बार भी 12 अगस्त को भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इस दौरान प्रदीप सिंह, अंजनी राय, भरत राय और राकेश चौबे 'भोला' सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि बलिया लोकप्रिय विधायक भाई उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक स्वर में उन्होंने उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बलिया ही नहीं पूर्वांचल की राजनित में भाई उमाशंकर सिंह का कोई स्थान नहीं ले सकता उन्हें ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post