*आप का हल्लाबोल: सोनम वांगचुक पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन*
बलिया: लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के बलिया में भी सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक तीखा ज्ञापन सौंपा।
'आप' नेताओं ने 18 जुलाई को लोकतंत्र का 'काला दिन' बताते हुए आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस बल के दम पर जबरन उठाया गया। नेताओं ने कहा कि वांगचुक नीट परीक्षा धांधली से आहत छात्रों को न्याय दिलाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले तानाशाही रवैया अपनाकर आंदोलन को कुचल दिया गया। इस दौरान बलिया के कार्यकर्ता अभिजीत दीपक को भी हिरासत में लिया गया।अंशनकारियो की पहली मांग नीट पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत पद छोड़ें, सोनम वांगचुक और युवाओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की न्यायिक जांच की जाये, पेपर लीक के खिलाफ देश में सख्त कानून बने। यदि कार्य कर्ताओ में आप' ने चेतावनी दी कि अगर युवाओं की आवाज को लाठियों से दबाने की कोशिश जारी रही, तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ज्ञापन सौपने वालों में आम आदमी पार्टी आप के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल अमन यादव और पप्पू अंजनी तिवारी अशोक कुमार अनमोल तिवारी पुनीत यादव अंकुर तिवारी अंकित कुमार आकाश कुमार संदीप पाठक मौजूद रहे।
