*NEET पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन*
-मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में 48 घंटे के अनशन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम को सौंपी 4 सूत्रीय मांगों की प्रति
रसड़ा (बलिया): NEET परीक्षा पेपर लीक और दिल्ली में शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण पिटाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में चल रहा 48 घंटे का अनशन व धरना शनिवार को समाप्त हुआ। इसके पश्चात सपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।जिसमें छात्रों के हित में न्याय की मांग करते हुए प्रमुख मांगें उठाई गईं जिनमेकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा,राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में सुधार कर परीक्षाओं की पारदर्शिता व सुरक्षा किये जाने, NEET सहित सभी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में जवाबदेही तय करे, ताकि छात्रों का विश्वास पुनः बहाल हो सके,
लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन कर रहे छात्रों का निष्कासन वापस लिया जाए तथा बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लिया जाए, जिससे गरीब छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेंगे।