*NEET-CBSE मुद्दे पर बलिया में कांग्रेस का कैंडल मार्च व सत्याग्रह


 *NEET-CBSE मुद्दे पर बलिया में कांग्रेस का कैंडल मार्च व सत्याग्रह

--जंतर-मंतर पर छात्रों को लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेसी, 

-पीएम मोदी देश के युवाओं से मांगे माफी


बलिया। NEET परीक्षा धांधली और CBSE परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, जिलाध्यक्ष श्री पाठक के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च ।उक्त  मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए शहीद पार्क चौक पहुंचा, जहाँ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर देर सायं तक सत्याग्रह किया गया। उन्होने सत्याग्रहियो से जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे देश के होनहार छात्रों पर लाठीचार्ज कर भाजपा सरकार ने घोर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार शीर्ष नेतृत्व तक फैला हुआ है। श्रीपाठक ने कहा कि छात्रों के चौतरफा विरोध और हमारे नेता के संघर्ष के कारण ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अंततः अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। कांग्रेस कमेटी ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वे देश के छात्रों से इस लाठीचार्ज और धांधली के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

इस सत्याग्रह एवं कैंडल मार्च में सत्य प्रकाश उपाध्याय, ओम प्रकाश, जैनेंद्र पाण्डेय, रवि प्रकाश उपाध्याय, उषा सिंह, रेखा तिवारी, संतोष चौबे, अभिजीत सिंह, वसीम अंसारी, और पूनम देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस के नेता व कार्यकर्तागण मार्च मे शामिल रहे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post