*नीरज शेखर की पहल: बलिया के अधिवक्ताओं को दी अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात*

 *नीरज शेखर की पहल: बलिया के अधिवक्ताओं को दी  अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात*

-250 कुर्सियां, 12 AC और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बार एसोसिएशन का द्वितीय तल; युवा वकीलों में उत्साह।






बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन, बलिया के अधिवक्ताओं के लिए खुशखबरी है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बार एसोसिएशन भवन के द्वितीय तल पर अत्याधुनिक लाइब्रेरी हॉल और डिजिटल लाइब्रेरी के विकास को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना के तहत 250 कुर्सियां, 12 AC, शौचालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इस पहल से वकीलों को अध्ययन और न्यायिक कार्यों की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बेहद उपयोगी साबित होगी, जिससे वे कानून की पुस्तकों, डिजिटल संसाधनों और नए न्यायिक निर्णयों तक आसानी से पहुँच सकेंगे।

सांसद की इस घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र और महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए इसे बार के विकास में मील का पत्थर बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में ऐसी सुविधाएं वकीलों को मुकदमों की प्रभावी पैरवी और विधिक ज्ञान मजबूत करने में मदद करेंगी।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post