No title

 *विजया लक्ष्मी सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*, 

-बैरिया में आयोजित हुआ महासंगमकार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, 

-क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर: विजया लक्ष्मी सिंह



बैरिया (बलिया): नौका टोला, कर्ण छपरा स्थित निजी आवास पर 'बैरिया की बेटी' व वरिष्ठ भाजपा नेता भरत सिंह की पुत्री विजया लक्ष्मी सिंह के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासंगम में बैरिया विधानसभा के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, माताएं और बहनें शामिल हुईं। विजया लक्ष्मी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है। पत्रकारिता व अन्य क्षेत्रों के अनुभव के बाद क्षेत्र की सेवा का झुकाव ही उन्हें जनता के बीच लाया है। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय, आनंद स्वरूप शुक्ला व पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित कई गणमान्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। अंत में पूर्व सांसद भरत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने जीवन की असली पूंजी बताया।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post