*26 जुलाई को रसड़ा में जुटेंगे पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर
-कताई और चीनी मिल श्रमिक*
-राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन तेज करने की बनी रणनीति तय
इस गंभीर मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर आगामी 26 जुलाई 2026 को रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्रम्हाइन सती मंदिर पर श्रमिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ (रसड़ा) के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनधारियों को एकजुट करना और राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन की गति को तेज करना है।
बैठक में बलिया के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री हीरा प्रसाद, लेखा परीक्षक कमलेश श्रीवास्तव के साथ-साथ मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री श्रीराम और मीडिया प्रभारी कामरेड बसंत सहित कई वरिष्ठ श्रमिक नेता शामिल होंगे। श्रमिक नेताओं ने सभी पेंशनधारी मजदूरों से इस बैठक में भारी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है, ताकि सरकार पर पेंशन बढ़ोतरी के लिए दबाव बनाया जा सके।
