*गायघाट की घटना पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ *
-निकाला न्याय के लिए कैंडल मार्च*
रेवती (बलिया)।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ
रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्व. कामजी गोंड की कथित पुलिस उत्पीड़न से हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिज्ञ क्षेत्रों में तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार की देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी से एक विशाल कैंडल मार्च निकाला।
यह मार्च बलिया रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर शहीद पार्क चौक पर जाकर समाप्त हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में निकाली इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर स्व. कामजी गोंड को श्रद्धांजलि दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।घटना की सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की गयी।
कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जनपद में पुलिस उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता तत्काल दी जाए।
श्रीपाठक ने आरोप लगाया कि पूर्व की घटनाओं में भी जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई है। उन्होंने पूरे मामले की किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर राजेन्द्र भारती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
कांग्रेस ने चेतावनी दिया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भारती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे। साथ ही, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर राजेन्द्र भारती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
