* सपा कार्यालय में केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन,

 * सपा कार्यालय में केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन,-हुआ पौधारोपण और  फलवितरण  बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को सपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रदेश सचिव सुनील सर्राफ के नेतृत्व में केक काटा गया तथा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला महासचिव बीरबल राम, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, उमेश चंद्र सर्राफ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

वहीं प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना के नेतृत्व में जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन और चित्तू पांडेय चौराहे पर जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अकमल नईम खां ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post