*जेएनसीयू, वि.वि. का 8वां दीक्षांत समारोह, 44 मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक*

 *जेएनसीयू, वि.वि. का 8वां दीक्षांत समारोह, 44 मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक*



बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में 44 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 35 छात्राएं शामिल हैं। एम.एससी. की छात्रा नंदिनी वर्मा को सर्वोच्च अंक हेतु 'कुलाधिपति स्वर्ण पदक' मिला। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कृषि विकास में AI व ड्रोन तकनीक अपनाने और शोध को खेतों तक पहुँचाने पर जोर दिया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने रोजगार सृजन पर बल दिया, जबकि डॉ. पंकज जानी ने वेद से विज्ञान की यात्रा का संदेश दिया। उल्लेखनीय की दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल डॉक्टर आनंदी बेन पटेल मुख्य अतिथि बनाई गई थी, जो अज्ञात कारणसे दीक्षांत समारोह में शारीरिक नहीं हुई। जिसे लेकर विश्वविद्यालय के मेधावी सहित अन्य छात्रों में मायूसी की लहर दौड़ गई, उक्त विषय को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं प्रबुद्ध लोगों के बीच चल रही है । इस अवसर पर स्मारिका, पुस्तकों का लोकार्पण, प्राथमिक छात्रों को शैक्षणिक किट वितरण और कैंसर बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान भी चलाया गया।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post