*गोपाल नगर टाड़ी में सरयू का तांडव: 6 आशियाने नदी में विलीन, ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
-तहसील प्रशासन और बाढ़ विभाग पर लापरवाही का आरोप,
-खतरे की जद में आया प्राथमिक विद्यालय
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई अधिकारी या लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा। बाढ़ विभाग द्वारा बोरी में मिट्टी भरकर किया जा रहा कटान रोधी कार्य पूरी तरह नाकाफी साबित हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील प्रशासन, स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
*खतरे के साए में नौनिहाल और विस्थापित*
कटान स्थल से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को भी बच्चे पढ़ते दिखे, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ है। इसके साथ ही, पिछले साल विस्थापित हुए 18 परिवारों को एक साल बाद भी कोई गृह अनुदान या सरकारी सहायता नहीं मिली है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।प्रशासन का पक्ष: नायब तहसीलदार अनिल यादव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार केवल एक गैर-आवासीय मकान विलीन हुआ है। हालांकि, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इस रिपोर्ट की दोबारा जांच कराई जा रही है।
