* दूबेछपरा में बाढ़ ठोकर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश*

 * दूबेछपरा में बाढ़ ठोकर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश*

-गंगा कटान से बचाव के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू, चौड़ाई-गहराई की मौके पर कराई गई नाप, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी


बलिया। बैरिया तहसील के दुबे छपरा गांव में गंगा नदी के कटान को रोकने के लिए बन रहे बाढ़ ठोकर का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। मानसून को देखते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को मैनपावर बढ़ाकर आगामी 24 जुलाई तक हर हाल में रिंग बंधे का निर्माण पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। तय समय में काम न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही बाढ़ ठोकर की चौड़ाई और गहराई की नाप कराई। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि ठोकर की चौड़ाई 15 मीटर तथा गहराई 12 मीटर रखी गई है, और इसके निर्माण के लिए मिर्जापुर से उच्च गुणवत्ता वाले पत्थर मंगाए जा रहे हैं।डीएम ने मौके पर मौजूद लेखपाल को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल के आसपास स्थित हरे पेड़ों का स्वामित्व तत्काल चिन्हित करें, ताकि काम में कोई बाधा न आए। इस दौरान एसडीएम बैरिया और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post