*पं. काशी नाथ मिश्र की जयन्ती पर समाजवाद और समानता की रक्षा का लिया संकल्प*


*पं. काशी नाथ मिश्र की जयन्ती  पर समाजवाद और समानता की रक्षा का लिया संकल्प*

-नगर के बापू भवन में आयोजित जयन्ती व्याख्यान माला पर वक्ताओं ने आर्थिक विषमता, शिक्षा के निजीकरण पर जताई चिंता

बलिया। पूर्व मंत्री, समाजवादी चिंतक एवं डॉ. राममनोहर लोहिया के अनुयायी रहे पं. काशी नाथ मिश्र की जयन्ती मंगलवार को बापू भवन टाउन हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती आर्थिक असमानता लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि एक ओर बड़ी आबादी क्रय शक्ति के अभाव और मुफ्त खाद्यान्न पर निर्भर है, वहीं दूसरी ओर संपन्न वर्ग लगातार समृद्ध हो रहा है। उन्होंने समाजवाद, समानता, शिक्षा के अधिकार और गरीबों के हितों की रक्षा को समय की आवश्यकता बताया। अध्यक्षीय संबोधन में उमाशंकर पाठक ने शिक्षा के निजीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पं. काशी नाथ मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि सामाजिक न्याय, समान अवसर और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा। समारोह में कांग्रेसजनों, समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों तथा विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संचालन एवं आभार विजय मिश्र ने व्यक्त किया।

 


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post