नगर पलिका केरन्ट लिपिक को चेयरमैन ने किया निलम्बित

बलिया । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार समाज सेवी ने नपा के वरिष्ट लिपिक प्रमोद कुमार को विभिन्न अनियमिताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इस सम्बध में श्री कुमार को चेयरमैन द्वारा जारी आरोप पत्र  21 अक्टूबर के  पत्र में 30 दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण देने के साथ ही बार मौखिक आदेश दिये जाने के बावजूद आदेशों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।गत28 दिसम्बर को चेयरमैन द्वारा  जारी आदेश में पटल परिवर्तन नियमावली का उल्लंघन करने और पूर्व के आदेशों का अनुपालन  नहीं किये जाने का दोषी पाये जाने पर श्री कुमार को निलंबित  करके शासन और निर्देशालय को अवगत करा दिया गया है।उक्त आदेश के क्रम में यह भी चेतावनी दी गई है कि रेन्ट अथवा अभिलेखों में यदि किसी तरह की हेरा फेरी उनके द्वारा की जाती है तो उसे आपराधिक कृत्य मानते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराया जाएगा।उल्लेखनीय है कि चेयरमैन द्वारा 23दिसंबर को जारी आदेश में पीडब्ल्यू सी/निर्माण लिपिक का समस्त चार्ज सूचीबद्ध करके अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ लिपिक हस्तगत कराने के चेयरमैन ने निर्देश दिया है।ऐसा न करने पर सेवा समाप्ति की काररवाई करने की चेतावनी भी दी गइ है।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post