पुण्य तिथि पर याद किये गए लोक बन्धु राजनारायण

बलिया ।समाज वादी पार्टी के सभागार में लोक बन्धु राजनारायण की पुण्यतिथि के अवसर  सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  लोकबंधु राजनारायण के  चित्र पर  पुष्प अर्पित कर  उन्हें याद किया गया ।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्र ने कहा लोकबंधु राजनारायण को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने राजनैतिक कार्यकाल में बड़ी से बड़ी शक्तियों से टकरा कर इतिहास कायम करने का काम किया इस अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से दबे कुचले असहाय के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आज किसानों के सवालों पर सपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को गांव गांव में किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के लिए समाधान करने का जो निर्देश दिया है हमारे पार्टी के लोग जगह-जगह चौपाल डेरा डालो कार्यक्रम करके पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि  लोक बंधु राज नारायण जी के त्याग और संघर्षों की कहानीयों  से आज के परिवेश में लेहड़ा लेने की आवश्यकता है यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर  जमाल आलम,मृत्युंजय तिवारी बब्लू,निषिध श्रीवास्तव ,विजयशंकर मंगोलपारी, कुबेर नाथ तिवारी,बंशीधर यादव,यशपाल सिंह, विश्राम यादव,शशिकांत चतुर्वेदी, अजय यादव, हरेन्द्र गोंड,राजेश गोंड, आदि ने अपने विचार ब्यक्त किया।इस अवसर राहुल राय ,मिन्टू खां,रोहित चौबे,आशीष राय,संजय तिवारी, कर्फूय सिंह, सुनील पासबान,वीरा खां,धनजी यादव,चंकू पासबान शैलेन्द्र यादव,सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता अजय यादव,संचालन सुशील पाण्डेय ने किया।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post