बलिया। बहेरी स्थित सूर्योदय पब्लिक स्कूल के प्रागण में आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुसलेमीन दल की बैठक हुई ,जिसमे नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र दिया गया।, जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एंव बलिया मऊ गाजीपुर के प्रभारी मो०शमीम खान ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ने जनता आस से देख रही है।बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला पंचायत के वार्ड न०ं25 से अपने दल क उम्मीदवार के नाम भी घोषित कर दिया।इस अवसर पर दल के जिलाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी ने कहा कि हमारी पार्टी पंचायत चुनाव पूरी दमदारी के लड़ेगी।जनपद की सभी ग्राम पंचायतों अपना प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने ने स्पष्ट रुप से कहा की भाजपा हर मुद्दे पर असफल हो चुकी है।इस अवसर पर मनोनीत पदाधिकारीगण विधानसभा संयुक्त सचिव युनुस अंसारी, सीयर के फैजान अहमद, अनसारूल इस्लाम ,अहमद हसन महासचिव शौकत अली, एहतेशाम अहमद,सादमान अहमद, व सचिव कामरान अहमद, जहांगीर, सरफराज अहमद, हाफिज कलीम, दिलशेर अहमद कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद साकिब है। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शमीम खान साहब ने कहा कि जनाब असदउद्दीन ओवैसी साहब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक किसान मजदूर के सर्वमान्य नेता है इनकी लोकप्रियता बढ़ने से तमाम विपक्षी दलो मे बेचैनी है पार्टी के कार्यकर्ताओ पर झूठे एफआईआर दर्ज करा रहे है। उन्होंने कहा कि औवैसी के सिपाही है हमें घबराने वाले नही है, सपा बसपा कांग्रेस के लोगों ने समाज को कुछ देने के बजाय सिर्फ व सिर्फ ठगने का काम किया है । अब समाज उनके छलावे में नही आने वाला । सभा में जिलाध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी एडवोकेट ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस ने मुसलमानो को सिर्फ गुमराह किया है हिस्सेदारी के नाम पर खामोश है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है महंगाई बढ रही है अपराधीयो का हौसला बुलंद है हर तरफ जंगल राज है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है । और इस बार प्रदेश मे हमारे बगैर किसी की भी सरकार नही बनने वाली है हमे अभी से कमर कस लेना है और और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है । सभा को इम्तियाज , आबिद अली , साजिद अंसारी, रईस अहमद अशफाक खां,नेहाल खां और लिगल सेल के अतहर खां एड०, एकबाल अहमद,शाहजाद खान,रहमत अली,विकास गुप्ता, हृदया पाण्डेय,एनायतुल्ला, अकबर भाई, जियाऊल, रिजवान आदि ने सम्बोधित किया । सभा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने तथा संचालन मोहम्मद मुजाहिद एड० ने किया।