*सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग पर जलजमाव, राहगीर परेशान पहली ही बारिश में उधड़ी*

 *सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग पर जलजमाव, राहगीर परेशान

पहली ही बारिश में उधड़ी* 

-नव-निर्मित सड़क, मानकों को ताक पर रखकर हुआ था निर्माणकार्य


बैरिया (बलिया): लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा हाल ही में सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मुख्य मार्ग की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन पहली ही बारिश ने ठेकेदार के घटिया निर्माणकार्य की पोल खोलकर रख दी है। घटिया सामग्री, तारकोल और गिट्टी उखड़ जाने से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।

बारिश के बाद इन गड्ढों में जलभराव होने से राहगीरों के लिए सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने मानक के अनुरूप काम नहीं कराया, जिससे बार-बार मरम्मत के बाद भी सड़क बिखर जाती है। यदि जल्द मरम्मत न हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में PWD के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि सड़क पर जलजमाव दूर कराना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है। जल निकासी होते ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post