*बलिया: सनातन पार्टी सर्व समाज की सेवा और समवर्ग संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध – दुर्गादत्त पाण्डेय*
पूर्वांचल दौरे पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने डाक बंगले में पत्रकारों से की वार्ता, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
श्री पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य अजेंडे को रेखांकित करते हुए कहा कि यूजीसी के कुछ नियमों और एससी/एसटी कानून के दुरुपयोग को समाप्त करना पार्टी का प्रमुख ध्येय है, ताकि समवर्ग (सामान्य वर्ग) पर पड़ने वाले कुप्रभावों को रोका जा सके और उनके हितों को पूरी तरह से संरक्षित किया जा सके।
उन्होंने अपने इस पूर्वांचल दौरे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अमित सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव प्रिया वर्मा, संतोष शुक्ला, पार्टी के प्रवक्ता आशीष उपाध्याय, अतुल त्रिपाठी और चन्दन सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
