No title

 *दलित चौपाल में उमड़ा जनसैलाब: लोजपा ने बलिया में ध्वस्त किए बैठकों के पुराने रिकॉर्ड*


-



रेवती कस्बे के मैरिज हॉल में जुटी भारी भीड़; राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण भारती ने संगठन की मजबूती और 2027 की रणनीतियों पर की चर्चा


बलिया:

रेवती कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की 'दलित चौपाल' का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी उपस्थिति ने पार्टी की अब तक की बैठकों और समारोहों के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आलाकमान के निर्देश पर आयोजित इस चौपाल में जिले के कोने-कोने से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण भारती ने कहा कि गोरखपुर के बाद इतनी विशाल चौपाल केवल बलिया में ही संभव हो सकी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश राय और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी की एक सप्ताह की गई तैयारियों की सराहना की। अरुण भारती ने गांव-गांव में ऐसी संगठनात्मक बैठकों की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, प्रांतीय नेता जयराम ठाकुर, सुनील पासवान, जिला प्रभारी राजू पासवान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी रिंकी पासी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अंत में जिला नेतृत्व ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post