*सपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के जन्मदिन पर हुआ रुद्राभिषेक*


 *सपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के जन्मदिन पर हुआ  रुद्राभिषेक* 

बलिया। समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के जन्मदिवस पर बांसडीह रोड स्थित प्राचीन श्री बालखंडी नाथ मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सपा के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कराया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। सुशील पांडेय ने कहा कि रामगोविंद चौधरी जी ने सदैव शोषितों, वंचितों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है; उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उनके सुपुत्र रंजीत चौधरी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post