*जिले के बहेरापार में शिरडी साईं बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न*
-समाजसेवी रौशन सिंह 'चंदन' के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बलिया। मनियर कस्बे के बहेरापार स्थित शिरडी वाले साईंबाबा के स्थान पर वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम समाजसेवी एवं 'उमा ग्रुप ऑफ कंपनीज' के चेयरमैन रौशन सिंह 'चंदन' के मुख्य यजमानत्व में संपन्न हुआ।
पूजनोत्सव की जानकारी देते हुए रौशन सिंह चंदन ने बताया कि मुख्य पुरोहित ददन पाठक द्वारा वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ साईं बाबा का पूजन-अर्चन कराया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में गांव के उत्तर टोला (बहेरापार) में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई थी। तब से लेकर आज तक हर वर्ष कस्बेवासी पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ इस वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।
इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूजन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों नर- नारियों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अजय सिंह, विजेंद्र सिंह, डी.सी. मास्टर साहब, कुंजबिहारी मास्टर साहब, संदीप सिंह, विनय सिंह, अरुण दुबे, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, कुणाल सुधांशु, मृत्युंजय सिंह, रिंकू सिंह, मदनपाल सिंह और उमेश सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

