*सिकंदरपुर के शेखपुर में कांग्रेस की पंचायत बैठक संपन्न, केंद्र सरकार पर बोला हमला
जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लगातार संघर्षों के कारण ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में नीट पेपर लीक का मामला हो या राम मंदिर चंदे का, भ्रष्टाचार का पैसा शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच रहा है। पाठक ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि देश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। मुफ़्त अनाज का लालच देकर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है, ऐसे में सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।बैठक की अध्यक्षता नेहा देवी ने की तथा मंच संचालन मदन जी यादव ने किया। इस अवसर पर बलवंत राय, बबलू शर्मा, पिंटू मिश्रा, प्रेम चंद चौधरी, बेबी, पूनम, संगीता, फिरोज, नदीम, शोएब, आसिफ और असलम सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
